{"_id":"6ad123cf29c5e7c9860e89a7","slug":"yuksaini-from-mahoba-takes-first-place-in-the-100-meter-race-banda-news-c-12-1-drn1084-1684093-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 100 मीटर दौड़ में महोबा के युक्सैनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 100 मीटर दौड़ में महोबा के युक्सैनी प्रथम
विज्ञापन
= डीएवी इंटर कॉलेज में शुरू हुई 27वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालीय खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज, में 27वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कला प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह हुआ।
प्रतियोगिता में जनपद की विभिन्न जनपदीय रैलियों से चयनित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बालक व बालिका सीनियर वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में युक्सैनी राजकीय गंगा इंटर कॉलेज, महोबा प्रथम रहे। दूसरे स्थान पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के गगन रहे।
800 मीटर दौड़ में चित्रकूट के सचिन व महोबा के शिवम रहे। बालिका सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में चित्रकूट की वेश्मा, द्वितीय स्थान पर अंजली रहीं। गोला फेंक में चित्रकूट की अर्चना यादव व द्वितीय स्थान पर बांदा की साक्षी गुप्ता रहीं। 800 मीटर दौड़ बालिका में कंचन पटेल प्रथम, चित्रकूट की सीमा देवी द्वितीय रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जयप्रकाश अनुरागी, मेजबान डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडे, पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य निमिषा रंजन मौजूद रहीं।