फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   YouTuber accused of burning stubble and demanding money

Banda News: यू ट्यूबर पर पराली जलाने और रुपये मांगने का आरोप

Wed, 04 Dec 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
YouTuber accused of burning stubble and demanding money
कमासिन। मऊ प्रधान अर्चना मिश्रा के पति कृष्णकांत मिश्रा ने मरका थाने में तहरीर देकर एक यू ट्यूबर पर मऊ गोशाला की कमियों को अपने यू ट्यूब चैनल में डालने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बताया कि गोशाला में काम करने वाले केयरटेकर मनीष कुशवाहा, गोकरन व रामभवन यादव ने रोका तो उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने गोशाला के रखे 177 ट्राॅली पराली के ढेर के पास रुककर सिगरेट जलाई और आग लगा दी और भाग निकला। पराली जलने की सूचना पर अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। प्रधान पति का आरोप है कि यह यू ट्यूबर गोशालाओं में जाकर वसूली करता है। मरका थाना प्रभारी इकबाल खां ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed