{"_id":"68a0c8ac8141c22732044e19","slug":"youth-will-be-able-to-prepare-for-competitive-exams-in-the-village-itself-banda-news-c-212-1-sknp1008-131783-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे युवा
विज्ञापन
बांदा। गांवों में अब युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को महानगर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही उन्हें तैयारी के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। जिले की 234 ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी खोलने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। ज्यादातर लाइब्रेरी पंचायत भवनों में चलेगी। जहां जगह का अभाव है या पंचायत भवन जर्जर हैं, वहां की लाइब्रेरी के लिए दूसरी ग्राम पंचायत चयनित की जाएगी।
गांवों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोई उचित स्थान व पुस्तकें आदि न होने से युवक महानगर जाते हैं। शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में ई-लाइब्रेरी खोलने के आदेश दिए हैं। जिले में 469 ग्राम पंचायतें हैं। प्रथम चरण में 234 ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। शासन ने ऐसे गांवों की सूची जारी कर दी है। अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि लाइब्रेरी के लिए एक कमरा व एक हॉल होना चाहिए। हॉल न होने की स्थिति में दो कमरे हों। गांवों का सत्यापन कर लाइब्रेरी खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाए। जहां लाइब्रेरी की स्थापना के लिए पंचायत भवन में जगह न हो या फिर भवन जर्जर हो। वहां की लाइब्रेरी के लिए दूसरे ग्राम पंचायत का चयन कर लिया जाए। सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत की लाइब्रेरी में कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन, प्रतियोगी किताब, पानी, बिजली व बैठने की उत्तम व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। पंचायत भवन में स्थापित जनसेवा केंद्र से वह आवेदन भी कर सकते हैं। उन्हें मुख्यालय की भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। कहा कि सत्यापन का काम एक दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद लाइब्रेरी स्थापना की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।