फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth killed, one injured in collision of two bikes

Banda Accident: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत और एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 29 Aug 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2023 12:02 AM IST
सार

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने दोनों को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शैलेंद्र ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Youth killed, one injured in collision of two bikes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जसपुरा थाना क्षेत्र के नारायण गांव निवासी शैलेंद्र (18) पुत्र श्याम सोमवार की देर शाम बाइक से जा रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी बाइक भिड़ गई।

विज्ञापन

इससे शैलेंद्र के अलावा दूसरा बाइक सवार बासुदेव (40) निवासी नारायण घायल हो गए। दोनों काफी देर तक मौके पर ही पड़े रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने दोनों को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शैलेंद्र ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा प्रेमचंद्र ने बताया कि शैलेंद्र झझरी पुरवा स्थित विद्यालय में इंटर में पढ़ता था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed