फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies in vehicle collision

Banda News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 27 Feb 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in vehicle collision
अजय कोटार्य - फोटो : परिजन।
बबेरू (बांदा)। पिता को खेत पर खाना देकर लौट रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव का अजय कोटार्य (24) पिता को खाना देने पिस्टा गांव गया था। वहां से बुधवार की रात करीब नौ बजे पैदल लौट रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव के मोड़ पर पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने अजय के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी।

पिता जगमोहन कोटार्य ने बताया कि उनके पास एक बीघा जमीन है। पिस्टा गांव में बटाई पर खेत लिए है। रात में खेत की सिंचाई करना था। इस कारण बेटा उसे खाना देने खेत गया था। दो भाई, चार बहनों में बड़ा व अविवाहित था। घर में मां रामदेवी है। अजय की शादी की बातचीत चल रही थी। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed