फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth dies after being struck by lightning

Banda News: बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 01 Apr 2024 05:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being struck by lightning
बांदा। भाइयों के साथ चने की फसल काट रहा युवक बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने मृत घाेषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चुआखेर गांव निवासी कृष्णकांत (20) रविवार को सुबह खेत पर दो भाइयों के साथ चने की फसल काट रहा था। इस बीच बारिश होने लगी। दोनों भाई बारिश से बचने के लिए स्कूल में जाकर खड़े हो गए। कृष्णकांत को भी आवाज देकर बुलाया। कृष्णकांत खेत से बाहर जाने के लिए निकला तो बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णकांत अहमदाबाद में मजदूरी करता था। होली पर 15 मार्च को गांव आया था। घर में मां रामदेवी यादव व पांच भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed