फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth Congress demonstrated against the central government

कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका

Tue, 26 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 26 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
 Youth Congress demonstrated against the central government

दैवी आपदा में तबाह किसानों को राहत न देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को युवक कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किसानों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई।

विज्ञापन


युवक कांग्रेस के बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष राहुल राय के नेतृत्व में युवाओं ने सोमवार को रेलवे स्टेशन तिराहे में पीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। बांदा लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष पंकज सिंह हरिओम ने कहा कि दैवी आपदा से देश का किसान भुखमरी की कगार पर है और प्रधानमंत्री विदेश भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनके साथ प्रांतीय महासचिव कुतैबा जमां, सद्दाम भाई, सैय्यद अल्तमस, द्विजेंद्र पटेल (बबेरू), पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह, जीतेंद्र जीतू, अंकित, संजय ठाकुर, शैलेंद्र, विनय गुप्ता, केशव पाल आदि मौजूद रहे। उधर, स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बारिश-ओला में किसानों की फसलें तबाह हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने के लाले हैं। कर्ज और तंगी से अब तक जनपद के 88 किसान आत्महत्या व सदमे से जान गंवा चुके हैं। केंद्र सरकार राहत देने की बजाए राजनीति कर रही है। देश के किसानों को मदद देने के लिए केंद्र सरकार का खजाना खाली है और प्रधानमंत्री विदेश में धन बांट रहे हैं।

वहीं अलीगंज स्थित कार्यालय में शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता ने भी केंद्र सरकार को कोसा। प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि मोदी सरकार विदेशों से कालाधन वापस लाने में नाकाम रही। बेरोजगारी समस्या गंभीर होती जा रही है।

कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी बनी
बांदा। कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता ने जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया है। प्रकोष्ठ में शहर चेयरमैन श्याम मोहन धुरिया और उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कुसमा देवी वर्मा, शिव प्रसाद अवस्थी व राम निरंजन तिवारी बनाए गए।


संगठन मंत्री शिव मंगल प्रसाद निषाद, सुनील कुमार प्रजापति, डा. कमतू प्रसाद याज्ञिक, जगजीत प्रसाद, नोमान फारूकी व संतोष कुमार साहू और मीडिया प्रभारी संतोष कुमार द्विवेदी नियुक्त किए गए। सुरेंद्र कुमार निषाद को बबेरू नगर और वीरेंद्र कुमार निषाद को बबेरू ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed