फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth are moving away from technical education, 20% seats are vacant in 14 ITI's

Banda News: तकनीकी शिक्षा से दूर हो रहे युवा, 14 आईटीआई में 20 फीसदी सीटें खाली

Thu, 14 Aug 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth are moving away from technical education, 20% seats are vacant in 14 ITI's
बांदा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तकनीकी व व्यवसायिक शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं का रुझान कम हो रहा है। यही वजह से की चार राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की अभी 658 सीटें खाली हैं, जबकि तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। छात्र-छात्राओं को वेल्डर, पेंटर व शीट मेटल वर्कर जैसे ट्रेडों पर भी रुझान कम हो रहा है। इलेक्ट्रीशियन व मैकेनिकल ट्रेडों पर ज्यादातर सीटें फुल हुई हैं।
विज्ञापन

चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व 10 प्राइवेट आईटीआई कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें 15 ट्रेडों में अभी तक सीटें नहीं भर पाईं हैं। अब वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर भरने की जद्दोजहद की जा रही है। सत्र 2025-26 के तीन चरणों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त को समाप्त हो चुकी है, लेकिन सीटें अभी भी खाली हैं। ऐसे में अब चौथे चरण की प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी उसी में आवेदन कर प्रवेश ले सकेंगे। प्रधानाचार्य के मुताबिक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांदा में आर्टिजन, कैम प्रोग्रामर, ड्राफ्टमैन, कस्मेटोलॉजी, फैशन टेक्नालॉजी, स्टेनोग्राफर, शीट मेटल वर्कर, कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर, स्वीइंग टेक्नलॉजी में 170 सीटें रिक्त हैं। राजकीय आईटीआई बांसी में विभिन्न ट्रेड की 145 की सीटें रिक्त हैं। वहीं राजकीय आईटीआई बबेरू में 168 सीटें खाली हैं। राजकीय आईटीआई मोतियारी में 175 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
15 अगस्त तक विकल्प बदलने या नए आवेदन करने का समय निर्धारित है। इस बीच युवा विकल्प अपना सकते हैं। चौथे चरण में प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
अमित पटेल, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed