फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Younger cousin dies in shock after seeing the body of elder cousin in Girwa

गिरवा में बड़े चचेरे भाई का शव देखकर छोटे की सदमे में मौत

Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Younger cousin dies in shock after seeing the body of elder cousin in Girwa
पति की मौत पर बिलखती गिरिजा। - फोटो : BANDA
बांदा। पड़ोसियों की पिटाई से मृत बड़े चचेरे भाई का शव देखकर 40 वर्षीय छोटे भाई की भी दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। अनुसूचित जाति के परिवार में दोहरी मौतों से मातम छा गया। उधर, पिता-पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद गांव निवासी अच्छेलाल (50) पुत्र कोदा वर्मा निमंत्रण पर शनिवार की रात पड़ोसी के घर गया था। वहां किसी बात में विवाद हो जाने पर दबंग पड़ोसी ने लाठियों से पीटकर अच्छेलाल को घायल कर दिया और उसके दरवाजे पर फेंक आए। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। रविवार की रात यहां उसकी मौत हो गई। शव को शवगृह में रखा दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह सूचना पर परिवार और रिश्तेदार शवगृह में इकट्ठा हो गए। इसी बीच मृतक के चचेरे भाई राजाराम (40) पुत्र बंधुवा की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गई। दोहरी मौतों से परिवार में मातम और घटना पर रोष छा गया। मृतक अच्छेलाल की पत्नी गिरजा देवी और भतीजे सुरेश ने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक मजदूर पेशा थे। अच्छेलाल के कोई संतान नहीं थी। राजाराम के तीन पुत्र व एक पुत्री है। उधर, परिवार के आक्रोशित होने की सूचना पर पहुंचे सीओ नगर आलोक मिश्र ने समझा-बुझाकर शांत किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, गिरवां थाना इंसपेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि गिरजा देवी की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed