फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   young Woman died by hanging in banda

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 30 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 30 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
young Woman died by hanging in banda
फांसी - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुसाइड नोट छोड़ गई है। इसमें कहा गया है कि उसकी मासूम इकलौती पुत्री को उसके मां-बाप को सौंप दिया जाए। उधर, अलग-अलग घटनाओं में किशोरी व युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी सलमा (23) पत्नी उवैश ने शुक्रवार की रात सूने घर में फांसी लगा ली। ससुर शमीम खां निर्माणाधीन नवीन मंडी में चौकीदार है। शनिवार को सुबह वह घर गया तो दरवाजे बंद थे। छोटी खिड़की तोड़कर अंदर गया तो सलमा का शव फांसी पर टंगा देखा। शमीम ने बताया कि पुत्र उवैश कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में काम करता है। वहीं पर तीन साल पहले उसने सलमा से शादी कर ली थी। सलमा एक पैर से विकलांग थी। उवैश ईद पर गांव आया था और पत्नी को यहीं छोड़ गया था। मृतका के डेढ़ साल की एक पुत्री है। थानाध्यक्ष उमापति मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसी के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन

उधर, शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी भूरी (14) पुत्री राजकिशोर ने शनिवार को सुबह घर में जहर खा लिया। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव निवासी सुनीता (25) पत्नी ओमप्रकाश ने ससुराल में जहर खा लिया। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed