{"_id":"a1fe6b61db3db7dd4fb01ff3f0cb004c","slug":"young-woman-blew-herself-alive-in-laws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती खुद को जिंदा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवती खुद को जिंदा फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 28 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ोखर बुजुर्ग गांव में 28 वर्षीय युवती ने खुद को
विज्ञापन
आग लगाकर जिंदा फूंक लिया। उसकी वहीं मौत हो गई। घटना के पीछे पति की
प्रताड़ना बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया
है।
आशा देवी पत्नी सुरेश अनुरागी ने बुधवार की रात अपने कच्चे मकान के कमरे में खुद को आग लगा ली। घटना के समय पति और मृतका की दोनों ननद पड़ोस में शादी में गई हुई थीं। सास आशा देवी और मृतका की 6 वर्षीय बेटी पड़ोस के गांव मनीपुर शादी में गई हुईं थी।
ससुर इंद्रपाल भी किसी निमंत्रण में गया हुआ था। पति तड़के लौटा तो घर से धुआं निकलते देखा। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। आशा देवी पूरी तरह जल चुकी थी।
पति का कहना है कि वह मुंबई से कमा कर 14 मई को लौटा है। इसी बीच घर से 7,000 रुपये कहीं गायब हो गए। इसे चुराने का शक आशा देवी पर किया गया। इससे वह बहुत दुखी थी। मृतका की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। मायका गंगा पुरवा (नरैनी) में है।
गिरवां थानाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह ने बताया कि ससुर इंद्रपाल ने आत्महत्या की सूचना दी। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।