Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man killed after being run over by a truck

Banda News: युवक की ट्रक से कुचल कर मौत

Sat, 14 Nov 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 14 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Young man killed after being run over by a truck
फोटो-28-रामाधीन। फाइल फोटो
नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के बरछा पुल के पास शनिवार शाम सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सतना जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नीबी गांव के मजरा बिज्जू पुरवा निवासी रामाधीन (20) अपने पारिवारिक चाचा संदीप के साथ बाइक से नरैनी जा रहे थे। बरछा पुल के पास रामाधीन लघुशंका के लिए रुक गए, जबकि संदीप बाइक पर बैठे थे। इसी दौरान नरैनी की ओर से कालिंजर जा रहे ट्रक ने रामाधीन को कुचल दिया। ट्रक का पहिया रामधीन की कमर के ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन

सूचना पर गुड़ाकला चौकी प्रभारी प्रवेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी नरैनी पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया। परिजन उन्हें कानपुर के बजाय सतना ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक चाचा संदीप ने बताया कि सतना जिला अस्पताल में रामाधीन ने दम तोड़ दिया। कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed