{"_id":"60c3a86e8ebc3e7e3f45bae6","slug":"young-man-hanging-on-tree-banda-news-knp633627056","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर युवक फांसी में झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर युवक फांसी में झूला
विज्ञापन
बांदा। मंदिर के नजदीक पीपल के पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माता-पिता की मौत के बाद वह अकेला हो गया था। जसपुरा निवासी जय सिंह (30) ने शुक्रवार को शाम ज्योति मंदिर के नजदीक लगे पीपल के पेड़ में अंगौछे से फांसी लगा ली।
मंदिर परिसर में खेल रहे बच्चों ने शव लटका देखा और ग्रामीणों को जानकारी दी। चचेरे भाई भूरेलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के माता-पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
वह अकेले रहता था। मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहा था। परिजनों के मुताबिक मृतक शराब का आदी था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। (संवाद)