{"_id":"0af19eae208d5a94d1ba7ef9f44530cf","slug":"young-man-died-crushed-by-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी में आए युवक को कार ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी में आए युवक को कार ने रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 10 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से महज 14 दिन पहले ही युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसे तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। वह अपनी चचेरी बहन के विवाह में शामिल होने आया था। घटना से घर में चल रही शादी की तैयारियां और खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बनकी बड़ी (पन्ना) गांव निवासी बद्री उर्फ बेटा (20) पुत्र संतू लोध शादी में शामिल होने पैगंबरपुर आया हुआ था। शनिवार को शाम वह गांव की सड़क पार कर रहा था। बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग वाहन की पहचान नहीं कर पाए। अलबत्ता कुछ लोगों ने दुर्घटना अंजाम देने वाले को कार बताया है। मृतक के पिता के मुताबिक 24 मई को बद्री की शादी होनी थी। हादसे से चचेरी बहन की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
परिजनों ने शोक भरे माहौल में शादी की रस्में निपटाईं। दूसरी तरफ बद्री के घर चल रही शादी की तैयारियां थम गईं। गिरवां थानाध्यक्ष ने बताया पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं।
उधर, एक अन्य घटना में औगासी (मरका) निवासी भइयालाल केवट (40) रविवार को बाइक पर पहाड़ी (चित्रकूट) जाते समय ओरन कसबे के नजदीक गिरकर घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठी उसकी मां कुंती देवी (60) को भी गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
शादी में घोड़ा बिदका, मालिक की मौत
गिरवां थाना क्षेत्र के तेरा पत्यौरा गांव में गुरुवार को एक शादी में अपना घोड़ा लेकर उसे नचाने बबेरू क्षेत्र के पड़री गांव का रामगोपाल कोरी (42) पुत्र नत्थू आया हुआ था। बाजे-गाजे के साथ निकली बारात में घोड़ा रामगोपाल के इशारे पर नाच रहा था। इसी बीच आतिशबाजी के धमाकों से घोड़ा बिदक गया।
घोड़े ने रामगोपाल को रौंद डाला। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बबेरू में भर्ती कराया। शनिवार को हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।