फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man committed suicide by hanging himself from a tree in the school

Banda News: युवक ने स्कूल में लगे पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Mon, 09 Dec 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself from a tree in the school
बांदा। युवक ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगे पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी देकर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव निवासी वीरेंद्र वर्मा (18) ने रविवार की देर शाम गांव के प्राथमिक पाठशाला में लगे चिल्ला के पेड़ से मफलर से फंदा लगा लिया। खेत से लौटे ग्रामीणों ने देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। ताऊ मेड़वा ने बताया कि शाम को वह घर से खाना खाकर दुकान से सामान खरीदने निकला था। उसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पिता कलकू प्रसाद के चार बीघा जमीन है। चार भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। पिता खेती किसानी करते हैं। घर में मां उर्मिला है। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि परिजन दिमागी संतुलन ठीक न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed