{"_id":"655e5ae28af70deb360252da","slug":"young-man-beaten-with-sticks-banda-news-c-212-1-sknp1006-4660-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लाठी-डंडों से युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लाठी-डंडों से युवक को पीटा
Thu, 23 Nov 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बहन के घर आए युवक को गांव के ही चार लोगों ने तमंचे के बल पर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
मध्य प्रदेश के सतना जिला के चौबेपुर गांव निवासी राकेश कुमार (22) अपनी बहन की ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव आया हुआ था। आरोप है कि 19 नवंबर को गांव के चार लोग उसे बिना किसी कारण सड़क किनारे बात करते-करते ले गए और सीने में तमंचा अड़ाकर उसे लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
इस बीच गांव के लोगों के आ जाने पर वह किसी तरह से उनके चंगुल से छूट पाया। घायल ने बिसंडा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर पीड़ित अपने परिजनों के साथ बुधवार को एसपी कार्यालय में शिकायत की।