फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young man beaten over cattle driving dispute

Banda News: मवेशी हांकने के विवाद में युवक को पीटा

Fri, 26 Jan 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 26 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten over cattle driving dispute
बांदा। खेत से मवेशी हांकने को लेकर पांच महीने से चल रहे विवाद में एक युवक को दो भाइयों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके बाद हंसिया से उसका गुप्तांग भी काट दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी भाइयों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल को कानपुर के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी गौरव (20) गुरुवार की सुबह चार बजे करीब अपने खेत से मवेशी हांकने जा रहे थे। उसी समय उनके घर से कुछ दूर रहने वाले दो भाइयों ने उन्हें पकड़कर घर के अंदर घसीट लिया और पीटने के बाद उनका गुप्तांग काट दिया। घटना में लहूलुहान होने पर उसे उसके घर के बाहर फेंककर दोनों भाई भाग निकले।
विज्ञापन

गौरव के पिता जीतेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी कमलेश सिंह व राजू सिंह यादव पुत्रगण राजाराम यादव से खेत में मवेशी घुसने को लेकर पांच महीने से विवाद चल रहा है। उनके व कमलेश आदि के खेत अगल-बगल हैं। अक्सर मवेशी खेत में घुस जाते हैं। जिसको लेकर उनका झगड़ा हो चुका है। इसी बात की खुन्नस के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतेंद्र ने बताया कि उनके पास 30 बीघा जमीन है। दो पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed