फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Young farmer suicide by consuming poison

युवा किसान ने जहर खाकर जान दी

Sun, 03 Jul 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Young farmer suicide by consuming poison
चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

अतर्रा। घरेलू कलह में युवा किसान ने जहर खाकर जान दे दी। उस पर लगभग दो लाख रुपये कर्ज भी था। वह चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष का भांजा बताया जाता है।मुरलिया पुरवा निवासी सुरेश (38) पुत्र लालाराम यादव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता के नाम 23 बीघा जमीन थी। पिता की मौत के बाद तीनों भाइयों और मां के बीच जमीन का बंटवारा तीन माह पहले हुआ था। बंटवारे के बाद भी अक्सर घर में विवाद होता था। शनिवार को शाम सुरेश ने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर भाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव मर्च्युरी में रखवा दिया। उधर, रविवार को यहां पोस्टमार्टम में आए मृतक के भाई रामनारायण का कहना था कि सुरेश शनिवार को सुबह अतर्रा बाजार गया था। शाम को लौटने पर घर के पास बेहोशी हालत में पड़ा मिला। पत्नी प्रभावती ने बताया कि तीन साल से फसल तबाही और दो लाख रुपये कर्ज से परेशान था। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed