{"_id":"667453a80c3d934f020f4345","slug":"yoga-will-be-held-at-100-places-including-police-line-banda-news-c-212-1-sknp1008-112087-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस लाइन सहित 100 स्थानों पर होगा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस लाइन सहित 100 स्थानों पर होगा योग
Thu, 20 Jun 2024 09:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिले के 100 स्थानों पर योग शिविर लगेगा। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन मैदान में होगा। इसमे परिवहन निगम के प्रमुख सचिव एल वेंकटेंश्वर लू प्रतिभाग करेंगे। योग सुबह छह बजे होगा। गुरुवार को कई स्थानों पर योगाभ्यास के कार्यक्रम चले।
विश्व योग दिवस की तैयारियों के क्रम में मेडिकल कालेज, अवस्थी पार्क, विकास भवन, बजरंग इंटर काॅलेज आदि में योगाभ्यास कार्यक्रम हुए। बजरंग इंटर काॅलेज में एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास किया। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू , अंकित गुप्ता, नरेश तिवारी, योगेंद्र कुमार, मनीष रैकवार, मनीष रैकवार, प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय आदि मौजूद रहे। सिंहवाहिनी मंदिर में पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू की मौजूदगी में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ।
योग शिक्षक विंदु कुमार ने बताया कि शुक्रवार को यहां वृहद रूप में योग कार्यक्रम होगा। बबेरू के राजकुमार सिंह महाविद्यालय अरथरा में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। प्राचार्य रामनिहोर, संजय सिंह, पंकज, दीपक, रत्नेश मिश्रा,लाखन आदि मौजूद रहे।