{"_id":"66637d7cf2605805820d91e5","slug":"yoga-is-essential-for-the-development-of-students-vice-chancellor-banda-news-c-212-1-sknp1008-111532-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए योग जरूरी: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए योग जरूरी: कुलपति
Sat, 08 Jun 2024 03:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय के ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम तक ही सीमित नहीं है बल्कि मन शरीर और आत्मा पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए लोगों को योग के प्रति जागरूक करने व इसे जन आंदोलन के रूप में प्रेरित करना अति आवश्यक है। कुल सचिव डॉ. एसके सिंह ने छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए इस तरह के शिविर लगाने पर जोर दिया। प्रोफेसर अजय कुमार ने योग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।
डाॅ. अभिषेक कुमार यादव सहायक अध्यापक शारीरिक शिक्षा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के अलावा योग, ध्यान, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा साथ ही योग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। डाॅ. जीएस पवार अधिष्ठाता ने छात्र-छात्राओं से शिविर में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की अपील की। एसवी द्विवेदी, डाॅ. संजीव कुमार वानिकी विभाग, जन संपर्क अधिकारी डाॅ. बीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।