{"_id":"d24d077501d0dcfc1c177f27a8d93ada","slug":"yellow-group-won-the-final-match-of-cricket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यलो ग्रुप ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यलो ग्रुप ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हिरा माडल स्कूल और इस्लामिया इंटर कालेज में
विज्ञापन
सात दिन से चल रहे खेलकूद मुकाबले शनिवार को खत्म हो गए। आखिरी दिन क्रिकेट
के फाइनल मैच में यलो ग्रुप ने रेड ग्रुप को हराकर मैच जीत लिया। खो-खो और
रेस के मुकाबले भी हुए।
क्रिकेट मैच का उद्घाटन अधिवक्ता और जामा मस्जिद व ईदगाह मुतवल्ली शेख सादी जमां ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया। हाकी कोच शाहिद वली ने टॉस उछाला। रेड ग्रुप ने टॉस जीता और कप्तान रफीक ने पहले बल्लेबाजी का फैसला दिया। टीम ने कुल 100 रन बनाए।
दानिश ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। यलो टीम ने 11वें ओवर में यह लक्ष्य पूरा करके मैच जीत लिया। यलो के कप्तान शहजान ने अच्छी बल्लेबाजी की और उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया। उधर, रेस में जूनियर ग्रुप में अशका खातून प्रथम, अमस द्वितीय और फरीदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जंपिंग रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, फ्राग रेस, बैलून कंप्टीशन, वन लेग रेस, बुक होल्डिंग रेस में रेहान खां, हुमैरा, अयान उल्ला खां, मुजइया फात्मा, शाहिद, नूरुन निशां और अल्कमा ने मुकाबला जीता। सीनियर वर्ग में मोहम्मद इस्माइल, उमरा, तुफैल, युसुफ, मंतशा खां, फैज, अरिशा, यासीन ने अव्वल स्थान पाया।
खो-खो के फाइनल में ग्रीन ग्रुप की जहांजेब ने फाइनल मैच जीता। इस मौके पर प्रबंधक डा. असरार अहमद, स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मेजर शब्बीर हुसैन, प्रधानाचार्य अजहार अहमद, खेल टीचर मंजर अहमद, शादाब जमाल, प्राची भटनागर, संयोजक चांद आदि शामिल रहे।