फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Yamuna River Pantoon Bridge Seal

यमुना नदी का पांटून पुल सील

Thu, 23 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Yamuna River Pantoon Bridge Seal
बबेरू में यमुना पुल पर बने पांटून पुल पर पुलिस का पहरा। - फोटो : BANDA
बबेरू। फतेहपुर से बांदा जिले के नदी रास्ते को भी सील कर दिया गया है। औगासी में यमुना पर बने पांटून पुल से फतेहपुर का रास्ता है। लॉकडाउन के बाद पांटून पुल पर अवरोध खड़े कर आवागमन रोक दिया गया है। दोनों ही ओर से कोई व्यक्ति आ-जा नहीं सकता।
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीएम महेंद्र प्रताप और पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने पांटून पुल का निरीक्षण किया। यहां ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक देवेश मिश्रा को निर्देश दिया कि किसी व्यक्ति को सीमा पार कर फतेहपुर जाने या बांदा आने की अनुमति न दें। सिर्फ बहुत ही जरूरी और आपात स्थिति में ही आने या जाने की अनुमति दें। वह भी सोशल डिस्टेंसिंग आदि के पालन के साथ।
विज्ञापन

उधर, अधांव गांव में प्रधान राममूर्ति यादव ने सैनिटाइजेशन कराया। प्रधान ने बताया कि महानगरों से लौटे 10 मजदूरों को यहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 14 दिन तक रखा गया था। उन्हें छोड़ा जा चुका है। अब एक अन्य प्रवासी मजदूर को राजकीय बालिका इंटर कालेज में रखा गया है। यहां लॉकडाउन नियमों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed