{"_id":"6aea20e75b6d57490a0aadb3","slug":"x-ray-closed-for-two-months-in-naraini-chc-banda-news-c-212-1-mah1012-154264-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नरैनी सीएचसी में दो महीने से बंद एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नरैनी सीएचसी में दो महीने से बंद एक्सरे
Tue, 03 Nov 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
नरैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्सरे मशीन करीब दो महीने से खराब है। इससे मरीजों को अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके बावजूद मशीन अब तक ठीक नहीं कराई जा सकी है।
बारिश के समय अस्पताल परिसर में पानी भरने से मशीन खराब हो गई थी। एक्सरे कक्ष के बाहर चस्पा सूचना के अनुसार कृष्णा डायग्नोस्टिक फर्म का सीपीयू खराब होने से एक्सरे जांच का काम बाधित चल रहा है। यह सूचना चस्पा किए दो महीना समय बीत चुका है। दो महीने बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
क्षेत्र के बबलू, रमेश, नत्थू, निसार और लल्लू ने बताया कि एक्सरे नहीं होने से मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। बाजार में 600 से 800 रुपये में एक्सरे होता है। बताया गया कि सीएचसी में रोजाना करीब 40-50 मरीज एक्सरे के लिए पहुंचते थे।
विज्ञापन
अब उन्हें प्राइवेट में या फिर जिला अस्पताल जाकर यह जांच करानी पड़ रही है। लोगों ने एक्सरे मशीन को ठीक कराने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण मशीन बंद है। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा।