{"_id":"67cc9184a9c7505e000b58e7","slug":"x-ray-baggage-scanning-machine-installed-in-the-jail-every-item-will-go-inside-after-checking-banda-news-c-12-1-knp1008-1029867-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जेल में एक्सरे बैगेज स्कैनिंग मशीन लगी, जांच के बाद अंदर जाएगा हर सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जेल में एक्सरे बैगेज स्कैनिंग मशीन लगी, जांच के बाद अंदर जाएगा हर सामान
Sun, 09 Mar 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जिला कारागार के सुरक्षा बेड़े में बैगेज स्कैनिंग मशीन व मेटल डिटेक्टर को शामिल किया गया है। इस मशीन से कारागार के भीतर जाने वाले हर सामान व व्यक्ति की जांच हो सकेगी। ताकि प्रतिबंधित सामान अंदर न जाए। अफसरों की मानें तो मशीन से मिलाई प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी हो जाएगी।
मंडल कारागार में मौजूदा समय में एक हजार बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 12 से अधिक शातिर अपराधी व गैंगस्टर हैं। अफसरों की मानें तो प्रतिदिन 300 से 400 लोग मुलाकात के लिए आते हैं। इनको व सामान को कई चरणों में जांच के बाद जेल में प्रवेश दिया जाता है। मैनुअल जांच में जरा सी चूक जेल अफसरों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए जेल प्रशासन की मांग पर शासन ने जेल में एक्सरे बैगेज स्कैनर व मेटल डिटेक्टर लगाया जाए।
जेल में पांच लाख की लागत से एक्सरे बैगेज स्कैनर मशीन उपलब्ध करा दी है। मेटर डिटेक्टर पहले लग चुके हैं। जेल अफसरों का कहना है कि बैगेज स्कैनर सोमवार से काम करना शुरू कर देगी। जेल के अंदर जाने वाला प्रत्येक सामान चाहे वह जिसका हो मशीन से स्कैन होने के बाद ही अंदर जाएगा। ताकि कोई भी प्रतिबंधित सामान, शस्त्र, नशीला पदार्थ आदि जेल के अंदर न जा सके।
विज्ञापन
कब-कब हुई सुरक्षा में चूक
करीब पांच साल पहले बंदी से मुलाकात को गई महिला ने नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया था,उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला अपने बैग में चाकू छिपाकर ले गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में माफिया मुख्तार की बैरक में बाहर से लाया गया मुर्गा मिला था।
कई तरह की सुरक्षा देगी मशीन
बैगेज स्कैनिंग मशीन कई तरह की सुरक्षा प्रदान करती है। इससे गुजरने वाले सामान की जानकारी तो यह मशीन देगी ही साथ ही यह भी नजर रखती है कि जिस व्यक्ति ने बैग रखा था, उसे वही उठा रहा है या नहींं। कोई प्रतिबंधित सामान, शस्त्र, नशीला पदार्थ ले जाने का प्रयास करता है तो पकड़ा जाएगा।
जेल में पहले से मौजूद सुरक्षा
जेल में सुरक्षा की दृष्टि से 78 सीसी कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा वहां पर छह बॉडी वार्न कैमरे भी लगे हैं। दूसरे गेट में मेटल डिटेक्टर लगा है।
-एक्सरे बैगेज स्कैनिंग मशीन कारागार की सुरक्षा के दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी। शासन से पत्राचार किया गया था। मशीन जल्द सुरक्षा बेड़े का हिस्सा बनेगी।
-राजेश कुमार, जेलर, मंडल कारागार, बांदा