{"_id":"66a29c3d8086652bb5009c04","slug":"wrestler-dies-due-to-electric-shock-from-cooler-banda-news-c-212-1-bnd1005-113597-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कूलर के करंट से पहलवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कूलर के करंट से पहलवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से पहलवान की मौत हो गई। हादसा कपड़ा पहनते समय कूलर से हाथ छू जाने से हादसा हुआ।
मरका थाना व कस्बा निवासी सूरज कुमार (25) गुरुवार को दोपहर घर में कपड़े पहन रहा था। तभी बगल से रखे कूलर से हाथ छू गया। इससे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। वह गिर गया। परिजनों ने देखा तो बिजली की सप्लाई बंद की। उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच परिजन तसल्ली के लिए बांदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां भी डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पिता रामदयाल ने बताया कि सूरज पहलवानी करता था। डेढ़ साल पहले आकांक्षा से शादी हुई थी। बच्चे नहीं हैं। मरका थानाध्यक्ष ने बताया कि कूलर के करंट से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।