{"_id":"655e58877053f5a6c90ced81","slug":"workshop-on-prevention-of-sexual-harassment-banda-news-c-212-1-sknp1006-4664-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर कार्यशाला
Thu, 23 Nov 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के निवारण व रोकथाम के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी ने विभिन्न प्रावधानों को बताया।
कार्यशाला में सुप्रीम कोर्ट द्वारा विशाखा केस में जारी दिशा-निर्देशों व यौन उत्पीड़न एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रत्येक थानों व शाखाओं से महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता एएसपी ने की।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला को मिशन शक्ति से भी जाेड़ा जाएगा। जिसके अंतर्गत महिला आरक्षी विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को इस संबंध में जानकारी देंगी। ताकि कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोका जा सके।