फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Workers from metros sent in 30 buses

महानगरों से आए मजदूरों को 30 बसों में भेजा

Sun, 29 Mar 2020 08:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Workers from metros sent in 30 buses
रोडवेज बस में मजदूरों की उमड़ी भीड़। - फोटो : BANDA
बांदा। महानगरों से पैदल या किसी अन्य जुगाड़ से लौट रहे मजदूरों का रोडवेज बस स्टैंड पर जमावड़ा लग रहा है। रविवार को तो इनकी संख्या हजार का आंकड़ा पार कर गई। परिवहन निगम ने पुलिस के पहरे में विभिन्न रूटों पर 15 बसों से इन यात्रियों को रवाना किया। 24 घंटे के अंदर 30 बसें यात्रियों को लेकर रवाना हो चुकी हैं। लगभग 800 यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों पर रवाना किया गया। अफरा-तफरी में सोशल डिस्टेंस का मानक भी नहीं अपनाया जा सका।
विज्ञापन

महानगरों से लौटने वालों का सिलसिला रात-दिन जारी है। इनमें बच्चे और महिलाएं भी हैं। सिरों पर सामान की पोटली और युवा पीठ पर बैग टांगे लगातार चल रहे हैं। दिल्ली, सूरत, महाराष्ट्र आदि से लौट रहे हजारों मजदूरों में ज्यादातर जिले के ग्रामीण इलाकों के हैं। रास्ते में इन्हें विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों द्वारा पानी और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को 15 बसों की खेप इन मजदूरों को लेकर कानपुर और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सतना जनपद गई थीं। अगले दिन रविवार को भी इतनी ही बसों से मजदूरों को प्रयागराज, कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर और मध्य प्रदेश के कटनी भेजा गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह और तहसीलदार अवधेश निगम भी फोर्स के साथ उपस्थित रहे। बांदा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता पर आगे भी बसें भेजी जा सकती हैं। रविवार को भी पैदल चलकर यहां पहुंचने वाले मजदूरों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed