फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Worker returned from Surat died on fifth day

सूरत से लौटे मजदूर की पांचवें दिन मौत

Sat, 21 Mar 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Worker returned from Surat died on fifth day
ओरन/तिंदवारी। सूरत से मजदूरी कर लौटे युवक की पांचवें दिन मौत हो गई। उसे खांसी और सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही थी। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए बगैर दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

उधर, तिंदवारी में चेन्नई से लौटे मजदूर की सीएचसी में जांच हुई, लेकिन उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को भेजा गया है। परिजनों और उसके संपर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। यदि इनमें कोरोना के लक्षण मिले तो उनका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिसंडा नगर का युवक सूरत में मजदूरी करता था। पांच दिन पहले ही वह लौटा था। आने के बाद उसे खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। घर के लोग साधारण इलाज कराते रहे। शनिवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव वापस ले गए और गांव में ही दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत से गांव वालों में कोरोना को लेकर आशंकाएं और दहशत है। उधर, इस बारे में एसडीएम (अतर्रा) सौरभ शुक्ला का कहना है कि सूचना मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा है। मजदूर की मौत और दाह संस्कार कर दिए जाने के सवाल पर एसडीएम का कहना था कि इसकी जानकारी नहीं उन्हें नहीं है। मृतक की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। बताया गया था कि गुजरात में प्रेम विवाह किया था। कोई संतान नहीं है।
उधर, तिंदवारी कस्बा निवासी 40 वर्षीय मजदूर चेन्नई में काम करने गया था। शुक्रवार की शाम वह वहां से लौटा है। इसकी सूचना किसी ने पीएचसी को दे दी। पीचएसी के डाक्टर विजय प्रताप यादव और फार्मासिस्ट असगर खां, एएनएम मिथलेश श्रीवास्तव और शोभित गुप्ता की टीम उसके घर पहुंची और उसके स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नीरज कुमार ने बताया कि युवक में कोरोना वायरस जैसे कोई लक्षण नहीं पाए गए।
नगर पालिका में धुलाए जा रहे हाथ
अतर्रा। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में आने वालों के हाथ धुलवाये जा रहे हैं। कार्यालय और परिसर का सैनिटाइजेशन किया गया है। ईओ रामसिंह ने बताया कि जेई अरुण प्रताप सिंह, लिपिक संतोष निगम और शिवचरण वाजपेई की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद

नरैनी में आज बंद रहेगा व्यापार
नरैनी। व्यापार मंडल की बैठक में रविवार को जनता कर्फ्यू के समर्थन का निर्णय लिया गया। अतर्रा रोड में स्थित हनुमान चौराहा में हुई बैठक में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय पदाधिकारी चारूचंद्र खरे और कमलेशचंद्र गुप्त की उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुप्त और तहसील अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने जनता कर्फ्यू को अति कल्याणकारी पहल बताया गया। दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया। शिवगोपाल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, डा. रमाशंकर विश्वकर्मा, मोहम्मद लईक, संत कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed