फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women's commission member gave assurance to women doing satyagraha

Banda News: सत्याग्रह कर रहीं महिलाओं से महिला आयोग सदस्य ने दिया आश्वासन

Mon, 26 Jun 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Women's commission member gave assurance to women doing satyagraha
बांदा। सड़क, स्कूल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर पांच दिनों से सत्याग्रह पर बैठी राजाराम का पुरवा की महिलाओं से रविवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने फोन पर वार्ता कर सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया है। उनके निर्देश पर अधिकारियों ने गांव में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। फिलहाल आंदोलन अभी जारी है।
विज्ञापन

मोबाइल पर वार्ता के दौरान आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों व समस्याओं को हल कराने को लेकर सरकार तत्पर है। उनके सम्मान में कोई भी आंच नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा उनके द्वारा मनरेगा की बकाया पड़ी मजदूरी का एक सप्ताह में भुगतान कराने, राशनकार्ड व वृद्धा पेंशन लाभार्थियों को दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल ग्राम प्रधान व सचिव की देखरेख में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। जिला विकास अधिकारी ने भी ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर महिलाओं से वार्ता की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed