बांदा। जन शिक्षण संस्थान के ब्यूटीशियन प्रशिक्षण में छात्राओं को हेयर कटिंग, हेयर स्टाइल, थ्रेडिंग, मेहंदी और मेकअप करना सिखाया गया। निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से 68 प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं।
संस्थान से प्रशिक्षित छात्राएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। अनुदेशिका सीता तिवारी ने ब्लीचिंग, फेशियल, पेडीक्योर, मैनीक्योर, ब्राइडल मेकअप की जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार पंाडेय, सौम्य खरे, मयंक सिंह, ऋषभ सक्सेना, अरुषी, अर्चना, लक्ष्मी, प्रियंका, प्रीती, श्रेया, शहनाज, सपना, खुशबू, नम्रता, प्रियंका, राधा, अंजली, ऋतु, शालिनी, नेहा, शिवानिका, मानसी, प्रियंका, प्रीतपाल भी मौजूद रहीं।