{"_id":"80d82bcfa76bd0537d6aaa83e302186b","slug":"women-were-learning-computer-in-arseti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसेटी में महिलाएं सीख रहीं कंप्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसेटी में महिलाएं सीख रहीं कंप्यूटर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण (आरसेटी) में चल रही 30 दिवसीय कंप्यूटर ट्रेनिंग में रविवार को 5वें दिन महिला प्रशिक्षणार्थियों को कंप्यूटर की बेसिक बातें बताईं गईं। साथ ही कहा गया कि भविष्य में कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाला ही सही मायने में शिक्षित कहा जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षक आराधना, निशा त्रिपाठी और अर्जुन ने ट्रेनिंग ले रहीं बालिकाओं और महिलाओं को कंप्यूटर की पीडी, फुल फार्म, की-बोर्ड, माउस, डाटा, सूचना आदि के बारे में जानकारियां दीं। संस्थान निदेशक एसपी वर्मा ने कहा कि कंप्यूटर कोर्स सीखकर परिवार और समाज का विकास किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। इसमें कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है। प्रशिक्षण लेने वाली बालिकाओं और महिलाओं में राम देवी, खुशबू, स्वाती पटेल, गुड़िया, प्रिया साहू, दीपाली गुप्ता, कविता गुप्ता, राखी देवी, काजल यादव आदि हैं।
विज्ञापन