फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women show enthusiasm on the festival of democracy

Banda News: लोकतंत्र के महापर्व पर महिलाओं में दिखा उत्साह

Fri, 12 May 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women show enthusiasm on the festival of democracy
बांदा। नगर निकाय के चुनाव के मतदान में आधी आबादी के जोश ने पुरुष मतदाताओं के होश उड़ा दिए। इक्का-दुक्का बूथों को छोड़ दें तो ज्यादातर पर महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की कतार छोटी रही। पुरुषों की आमद जहां सुस्त थी तो महिलाएं सारे काम छोड़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहीं थीं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बांदा के नगर पालिका बालिका विद्यालय में सुबह 9 बजे तक 143 मत पड़ चुके थे। इनमें महिला मतदाता 78 रहीं। इसी तरह महिला डिग्री कालेज में सुबह 9.35 बजे महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं। जबकि पुरुष मतदाता कम दिखे। इस अवधि में यहां 103 महिलाएं और 92 पुरुष मतदान कर चुके थे। जीजीआईसी के छह बूथों में भी महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। यहां मतदाताओं की कुल संख्या में लगभग 32 फीसदी महिलाएं सुबह 9.45 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी थीं। इसी तरह जीआईसी, आदर्श बजरंग इंटर कालेज, पंडित जेएन डिग्री कालेज आदि बूथों पर भी महिलाएं कतार पुरुषों की अपेक्षा अधिक लंबी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed