{"_id":"5c782218bdec2273ad00d106","slug":"women-s-education-and-development-will-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की शिक्षा और विकास से होगी तरक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की शिक्षा और विकास से होगी तरक्की
Thu, 28 Feb 2019 11:32 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय बांदा में नारी सशक्तीकरण की शपथ लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल’ के तहत सेमिनार और शपथ ग्रहण में राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय की छात्राओं ने महिलाओं को हौसला देने वाली प्रस्तुतियां दीं। मार्शल आर्ट का भी प्रदर्शन किया। प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली।
विज्ञापन
सेमिनार में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के उद्देश्य से वूमेन पावर लाइन व पावर एंजिल ऐसी योजनाएं लागू की गई हैं। महाविद्यालय की छात्राओं को ही पावर एंजिल बनाया गया है। 1090 पुलिस सेवा उपलब्ध कराई गई है। प्रवक्ता डॉ. गरिमा द्विवेदी ने कहा कि छात्राओं को घर से स्कूल तक सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने वूमेन पावर लाइन योजना चलाई है।
विज्ञापन
छात्राओं को निडर होकर अपनी शिक्षा और भविष्य की ओर ध्यान देना चाहिए। प्रवक्ता डॉ. दिव्या सिंह ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा और विकास ही समाज को तरक्की की राह दिखा सकता है। महिलाओं ने साबित किया है कि वे किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। प्रवक्ता भारती गुप्ता ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए स्वयं के प्रयास भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
सेमिनार में महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. विवेक पांडेय, विष्णु स्वरूप गुप्ता ने भी संबोधित किया। बीकॉम प्रथम वर्ष 2018 की परीक्षा में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टॉपर्स में 14वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्र नेवी कुकरेजा भी सम्मानित की गईं। छात्राओं ने रंगोली, मेहंदी, वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।