फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women's Congress demonstrated on power crisis

बिजली संकट पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Jul 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Women's Congress demonstrated on power crisis
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। बिजली कटौती, महंगाई, कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि समस्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस नेताओं का जत्था नारे लगाता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया। इसमें कहा गया है कि अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। नींद हराम है। पावर कार्पोरेशन अधिकारी कोई तवज्जो नहीं दे रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस और महिला कांग्रेस इन समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करा रही है। बिजली और पानी की आपूर्ति शीघ्र दुरुस्त की जाए, वरना जनांदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन और ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुमताज अली व बी. लाल, रामहित निषाद, संतोष द्विवेदी, कुतैबा जमां खां, भइयालाल पटेल, नासिर, कुलदीप मिश्रा, अशरफ उल्ला रंपा, शहीना बेगम, जनक दुलारी, शिवबली सिंह, सुखदेव गांधी, कमलेश निषाद, रामसहाय साहू, देवेंद्र प्रताप, गुलफाम, इम्तियाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। कहा है कि कानपुर में पुलिस के आठ जवानों की शहादत और आरोपियों को अब तक पकड़ा न जाना सरकार की नाकामी का सुबूत है। आरोपियों को राजनैतिक संरक्षण मिला है।
सत्तारूढ़ दल के दो विधायकों का नाम भी इसमें आया है। उनसे इस्तीफा लिया जाए और जांच कराई जाए। ज्ञापन में पिछले वर्षों में प्रदेश में दलित, पिछड़े, महिलाओं के साथ हो रही घटना का भी जिक्र किया गया है।

कहा कि कानपुर घटना के आरोपियों को एक हफ्ते के अंदर गिरफ्तार न किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन और सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी निकालेंगे। डीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में अगुवाई शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने की। हफीज खां, आशिक अली, तोताराम गहरवार, चंद्रकली, रामबाई, सुशीला, हरी इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed