फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women have over 8,000 vehicles, but only 4,611 driving licences

Banda News: महिलाओं के नाम आठ हजार से अधिक वाहन, ड्राइविंग लाइसेंस केवल 4,611

Fri, 05 Dec 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 05 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Women have over 8,000 vehicles, but only 4,611 driving licences
बांदा।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं के नाम पर दर्ज वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन इनकी तुलना में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाली महिलाओं की संख्या अभी भी काफी कम है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) उदयवीर सिंह के अनुसार वर्तमान में जिले में 4,611 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए हैं, जबकि पुरुषों के लाइसेंस की संख्या 12 हजार से अधिक है। यह आंकड़ा बताता है कि वाहन मालिक होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं खुद गाड़ी नहीं चला रहीं या लाइसेंस बनवाने के प्रति उतनी जागरूक नहीं हैं।
जिले में इस समय एक लाख 19 हजार से अधिक वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें ज्यादातर कारें और दोपहिया वाहन शामिल हैं। इनमें करीब 10 फीसद वाहन महिलाओं के नाम पंजीकृत हैं। आंकड़ों के मुताबिक जिले में आठ हजार से अधिक वाहन महिलाओं के नाम हैं लेकिन उनके मुकाबले लाइसेंस धारक महिलाओं की संख्या अभी भी आधी है। यह अंतर महिलाओं की ड्राइविंग से जुड़ी सामाजिक झिझक और पारिवारिक बाध्यताओं की ओर भी इशारा करता है।
विज्ञापन

हालांकि सकारात्मक पहलू यह है कि बीते एक वर्ष में महिलाओं द्वारा लाइसेंस बनवाने की संख्या में 25 से 35 फीसद तक वृद्धि दर्ज की गई है। परिवहन विभाग का मानना है कि शहर में बढ़ते रोजगार अवसर शिक्षा का प्रसार और महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना इस बढ़ोतरी का कारण है। साथ ही परिवार भी अब महिलाओं को ड्राइविंग के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) उदयवीर सिंह ने बताया कि जिले में महिलाओं की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की रुचि पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। उन्होंने कहा इस समय 4,611 महिलाओं के पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं। यह संख्या अभी पुरुषों की तुलना में कम है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाएं जागरूक हों और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए लाइसेंस अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed