{"_id":"697275b524a341394408bcea","slug":"womans-body-found-in-bushes-near-kalinjar-singar-fort-yet-to-be-identified-banda-news-c-212-1-sknp1006-139584-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कालिंजर सिंगार किला के पास झाड़ियों में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कालिंजर सिंगार किला के पास झाड़ियों में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
Fri, 23 Jan 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
-सीढि़यों से फिसलकर गिर जाने से मौत की संभावना, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालिंजर। ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के दुर्ग कालिंजर में सिंगार किला के पास बाउंड्रीवाल से करीब 20 फिट नीचे झाड़ियों में एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए है। चरवाहों ने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे शव पड़ा होने की जानकारी वहां तैनात पुरातत्व विभाग के कर्मियों को दी। पुरातत्व कर्मियों की सूचना पर कालिंजर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सीढि़यों से फिसल जाने से गिरकर मौत होने की संभावना लग रही है। फॉरेसिंक टीम को बुलाया गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त न होने पर शव को 72 घंटे के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा जाएगा।
सीसीटीवी की खराबी बनी जांच में बाधा
ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग परिसर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस मामले की जांच में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की घोर लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते दुर्ग के मुख्य द्वार पर लगा सीसीटीवी कैमरा पिछले डेढ़ साल से खराब पड़ा है। इस खराबी के कारण पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
दुर्घटनास्थल कालिंजर दुर्ग के मुख्य द्वार के पास ही है। जहां एक सीसीटीवी कैमरा स्थापित है। यदि यह कैमरा सुचारू रूप से कार्य कर रहा होता तो पुलिस आसानी से यह पता लगा सकती थी कि महिला किसके साथ आई थी और किस दिन दुर्ग में प्रवेश किया था।