फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman saddened by not having children commits suicide

Banda News: संतान न होने से दुखी महिला ने दी जान

Sun, 28 Apr 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Woman saddened by not having children commits suicide
बांदा/मटौंध। मायके में आई महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने संतान न हाेने के चलते दुखी होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के हरदौनी गांव निवासी स्मिृता सिंह (32) छह दिन पहले अपने मायके मटौंध कस्बे के घुराहा थोक में पिता अमान सिंह के घर आई थी। यहां उसने शनिवार की रात किसी समय अपने कमरे में साड़ी से पंखे से फंदा लगा लिया। रविवार को सुबह परिजनों ने देखा तो जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

पिता अमान सिंह ने बताया कि स्मिृता इंटर पास थी। उसकी शादी 10 साल पहले हरदौनी गांव के धीरेंद्र सिंह के साथ की गई थी। स्मिृता के ससुर फूल सिंह शिक्षक थे। उनके मरणोपरांत स्मिृता के पति धीरेंद्र सिंह को मृतक आश्रित में प्राथमिक विद्यालय में परिचायक की नौकरी मिल गई थी। वर्तमान में वह अमलोखर गांव में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बच्चे के लिए स्मिृता का इलाज भी कराया गया, लेकिन संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ। जेठ जितेंद्र ने भी यही बात बताई है। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मटौंध थाने के एसआई मोहम्मद अकरम ने बताया कि संतान न होने से दुखी होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed