{"_id":"5f6e33cd8ebc3e9bcd4370d6","slug":"woman-s-death-by-in-law-poisoning-banda-news-knp584801321","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में जहर से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में जहर से युवती की मौत
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में युवती की ससुराल में जहर से मौत हो गई। छह साल पूर्व शादी हुई थी। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में गौरा देवी (23) पत्नी राममनी की गुरुवार की रात घर में हालत बिगड़ गई। घरवाले उसे जिला अस्पताल लाए।
यहां डॉक्टरों ने जहर खाने की पुष्टि की। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पति का कहना है कि कोई दिक्कत नहीं थी। दो पुत्रियां हैं। मायका मझिवां गांव है। फिलहाल मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, बरौली (बबेरू) गांव में अदिति (14) ने शुक्रवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर घर में जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह सीमावर्ती छतरपुर जिले के बरहा गांव में बबलू (25) ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे बांदा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजन वजह नहीं बता सके।