{"_id":"5e3ef9f98ebc3ee5d21f88d8","slug":"woman-s-body-found-hanging-in-the-in-law-s-trap-banda-news-knp5433985189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में फंदे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
बांदा। शादी के आठ माह बाद ही ससुराल में संदिग्ध हालात में युवती की फांसी से मौत हो गई। पिता का आरोप है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में अधिग्रहीत उसकी जमीन के मिले मुआवजे में ससुराल वाले 2 लाख रुपये मांग रहे थे। न देने पर उसकी पुत्री की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। ससुराल वाले और पुलिस आत्महत्या बता रही है।
घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र में गांधी नगर की है। शुक्रवार की शाम निर्मला (20) पत्नी होरीलाल का शव ससुराल में कमरे की छत पर बंधी रस्सी में फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला अस्पताल में दो सदस्यीय डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पति ने बताया कि घटना के वक्त निर्मला घर में अकेली थी। अन्य लोग खेत में बने नए घर में सोमवार को होने वाली पूजन की तैयारी के लिए खेत में थे। होरीलाल के मुताबिक उसे खेत जाते समय निर्मला ने ही खाना बनाकर खिलाया था। तब कोई ऐसी बात नहीं नजर आई कि आत्महत्या जैसा कदम उठाने की भनक लगे।
विज्ञापन
उधर, पोस्टमार्टम हाउस में युवती के पिता बल्लू (जमालपुर) ने बताया कि निर्मला की शादी पिछले वर्ष 11 जून को हुई थी। बताया कि उसकी एक बीघा जमीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत की गई है। इसका मुआवजा 16 लाख रुपये हाल ही में मिला है।
आरोप लगाया कि निर्मला का पति और ससुराल के लोग इस पैसे में दो लाख रुपये मांग रहे थे। इसके लिए निर्मला को प्रताड़ित कर रहे थे। निर्मला मकर संक्रांति पर मायके आई थी और यह बात बताई थी। उधर, बबेरू कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर ताराचंद्र पटेल का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।