फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman killed by hitting with brick, body hidden in grass

Banda News: ईंट से कूंचकर महिला की हत्या, शव को घास-फूस में छिपाया

Sun, 03 Nov 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by hitting with brick, body hidden in grass
नरैनी (बांदा)। महिला की घर में ईंट से कूंचकर हत्या कर शव घसीटकर घर के पीछे स्थित पशुबाड़े में घास-फूस के ढेर में छिपा दिया। रविवार की सुबह जब बेटा रोया तो ससुर ने आकर देखा, लेकिन महिला नहीं मिली। तलाश की तो शव पशुबाड़े में पड़ा मिला। ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव की गुड़िया उर्फ आशा कुशवाहा (32) का शव रविवार को सुबह घर के पीछे करीब 100 कदम दूर पशुबाड़े में यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे घास-फूस से ढका मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। सिर और चेहरा कुचला था। ससुर श्रीपाल ने बताया कि शनिवार की रात करीब दस बजे खाना खाकर आशा कमरे में बच्चों शालिनी (10), शिवानी (7) और अभिषेक (3) के साथ सोने चली गई थी। वह कमरे के बगल में टिनशेड के नीचे सोया था। सुबह करीब सात बजे जब नींद खुली तो देखा कि पौत्र अभिषेक रो रहा है। उसने आवाज लगाकर शालिनी को बुलाया तो उसने बताया कि घर में मम्मी नहीं हैं।
विज्ञापन




खोजबीन के दौरान घर से करीब 100 कदम दूर यूकेलिप्टस के पेड़ों की आड़ में घास-फूस इकट्ठा दिखी। ग्रामीणों ने हटाया तो आशा का शव मिला। ससुर श्रीपाल ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कस्बा इंचार्ज अनिल सिंह व क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर आरके सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एएसपी शिवराज सिंह ने कई पड़ोसियों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के पास ही महिला का शव बरामद किया गया है। महिला को मारकर शव छिपाने का मामला प्रतीत हो रहा है। ससुर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

शिवराज, एएसपी बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed