फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman jumps and falls in bike collision, dies

Banda Accident: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला उछलकर सड़क पर गिरी, सिर पर चोट लगने से मौत

Sun, 25 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Jun 2023 12:00 AM IST
सार

थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हुई थी। महिला गंभीर घायल थी। उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Woman jumps and falls in bike collision, dies
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। इसमें भाई के साथ बाइक पर बैठकर जा रही महिला दूसरी बाइक की टक्कर से उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रही थी।

विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी गायत्री देवी (42) अपने भाई उसरा पुरवा कैरी गांव निवासी सत्यनारायण के साथ शुक्रवार को रात आठ बजे के करीब अपनी मौसी सुंता की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए तेंदुरा गांव जा रही थी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के शाहपुर और ओरन गांव के बीच सामने से आ रही दूसरी बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। उन्हें भाई ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर जयकरन वर्मा ने बताया कि गायत्री के तीन पुत्र दो पुत्रियां हैं। पति बेस कुमार वर्मा मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हुई थी। महिला गंभीर घायल थी। उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed