फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   woman hanged herself

Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
woman hanged herself
बांदा। घर के अंदर ताड़ में साड़ी का फंदा लगाकर महिला ने खुदकुशी कर ली। मंगलवार को सुबह पुत्री ने शव देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी ममता (40) ने सोमवार की रात घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह पुत्री पूजा ने मां को फंदे से लटका देखा तो घर के लोगों को जानकारी दी। पुत्र रवि ने बताया कि सोमवार की रात मां ने सबको खाना खिलाया था। उसके बाद पिता रामदास खेत में फसल की कतराई के लिए चले गए। घर में वे लोग सो गए थे।
विज्ञापन

देर रात मां ने फंदा लगाया है। पुत्र ने बताया कि घर में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। मृतका के दो पुत्र एक पुत्री है। घटना के संबंध में बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन कोई भी कारण नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed