फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   woman found hanging dead body, murder report filed

Banda News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Jun 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
woman found hanging

dead body, murder report filed
नरैनी। ससुराल में विवाहिता का शव फंदा से लटका मिना। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पिता ने गौरिहार (मध्य प्रदेश) थाने में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गौरिहार थाना क्षेत्र के परेई गांव निवासी रंजना (21) का शुक्रवार सुबह घर के कमरे में धन्नी से फंदे पर शव लटका मिला। मृतका केे पिता नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गंगा पुरवा निवासी बुद्ध विलास ने बताया कि डेढ़ साल पहले पुत्री की शादी परेई गांव में विजइया के साथ की थी। आरोप है कि दामाद पुत्री के साथ मारपीट करता था। उसने अपने परिजनों के साथ पुत्री का गला दबाकर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

मृतका के पांच माह का पुत्र है। वह पांच बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। गौरिहार थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed