फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman farmer dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला किसान की मौत

Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman farmer dies due to collision with unknown vehicle
बांदा। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला किसान की मौत हो गई। घर से खेत जाते समय गांव की मुख्य सड़क पर हादसा हुआ। महिला देर तक सड़क पर पड़ी तड़पती रही। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी शिवदुलारी (51) पत्नी शिवकरन बुधवार सुबह लगभग पांच बजे घर से खेत फसल काटने जा रही थीं। तभी गांव की मुख्य सड़क पर सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। शिवदुलारी गंभीर घायल हो गईं। वह देर तक सड़क पर पड़ी कराहती रहीं। कुछ देर बाद वहां से गुजरे ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुत्र कमलेश मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कमलेश के मुताबिक पिता की मौत के बाद मां खेतीबाड़ी संभालती थीं। तीन पुत्रों में दो पुत्र अरविंद व अमर अहमदाबाद (गुजरात) में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed