फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman dies of poison, accused of murder

Banda News: महिला की जहर से मौत, हत्या का आरोप

Sat, 18 May 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of poison, accused of murder
बांदा। महिला की जहर से मौत हो गई। मायके वालों का कहना है कि उसे जहर देकर मार दिया गया है, जबकि पति का कहना है महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी उर्मिला (24) की गुरुवार की शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे, वहां से फिर जिला अस्पताल ले गए। वहां से कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचने से पहले उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पति शीलू उर्फ सुशील यादव ने बताया कि उसकी वर्ष 2020 में शादी हुई थी। उसके बच्चे नहीं थे। इसको लेकर घर में कलह होती थी। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उधर, मायके पक्ष से पड़री गांव निवासी उर्मिला के दादा राजकरन ने बताया कि दामाद शीलू उर्मिला से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था और मायके की जमीन को नाम कराने का दबाव बनाकर उसे प्रताड़ित करता था। इसी के चलते उसने जहर देकर मार दिया है। बबेरू इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला घरेलू कलह का है। मायके पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed