फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman dies during treatment, murder charge

Banda News: इलाज के दौरान महिला की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 29 Jan 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, murder charge
बांदा। डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला बीमार पड़ गई। ससुराली वाले इलाज कराने कानपुर ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने दहेज में बाइक और सोने की चेन न देने पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी उमा देवी (23) की कानपुर में प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान 26 जनवरी को मौत हो गई। पति कौशल प्रजापति ने बताया कि 30 दिसंबर को उमा ने बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

डिलीवरी के कुछ दिन बाद उमा की तबीयत खराब हो गई। बुखार आने से प्लेट्लेट्स भी घट गईं। उमा को जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दिखाया। वहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में पहले हैलट अस्पताल, फिर प्राइवेट अस्पताल में ले गए। 26 जनवरी को उमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव लेकर गांव आए और पुलिस को सूचना दी।
उधर, मायके पक्ष चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी उमा के भाई ब्रजेश ने बताया कि उमा की शादी 11 मार्च 2024 को कौशल के साथ की थी।
शादी के बाद से ससुराली दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग रहे थे। न देने पर उमा की गला दबाकर हत्या की है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पंचनामा भरा गया। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed