फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman dies due to uncontrolled tempo collision

Banda News: अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 03 Jun 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 03 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to uncontrolled tempo collision
बांदा। भैंस को चारा पानी कराने जा रही महिला को अनियंत्रित टेंपों ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे अतर्रा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन, नरैनी रोड निवासी प्रेमकली (35) शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब अपनी भैंस को चारा-पानी कराने के लिए घर के पास स्थित पशु बाड़ा जा रही थी। तभी पीछे से आए टेंपो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रेमकली गंभीर घायल हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया। उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। यहां दोपहर 12 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति रामनरेश ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। घर में तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। जिला अस्पताल से टेंपो चालक भाग निकला। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि टेंपो कोतवाली में खड़ा करा लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed