फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Voting for the Graduates' constituency election will take place at 18 polling stations.

Banda News: स्नातक निर्वाचन के लिए 18 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

Thu, 24 Sep 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Voting for the Graduates' constituency election will take place at 18 polling stations.
बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा। जिले में इसके लिए 18 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को लेकर बैठक हुई। इसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 22 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर, नामांकन पत्रों की समीक्षा सात अक्तूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 19,743 स्नातक मतदाता हैं। इनमें 14,223 पुरुष और 5,520 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2020 में 18 मतदेय स्थल थे। इस बार 1,400 से अधिक मतदाताओं वाले चार स्थलों पर सहायक बूथ प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें 173-अ, 182-अ, 188-अ और 189-अ शामिल हैं। इस तरह कुल 22 मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सभी बूथ सरकारी भवनों में हैं और एसडीएम द्वारा इनका भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र समेत संबंधित दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed