फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman died under suspicious circumstances, dead body found on cot

Banda News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव तख्त पर मिला

Tue, 03 Oct 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman died under suspicious circumstances, dead body found on cot
बांदा। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। शव घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

गिरवां थानाक्षेत्र के घुरौंडा गांव निवासी रामदुलारी (35) का शव सोमवार सुबह छह बजे तख्त पर मिला। बेटी अनीता ने उठाने के लिए आवाजें दीं, लेकिन कोई हरकत न होने पर उसने पिता को फोन करके जानकारी दी। पिता बदलू कोटार्य खेत से घर पहुंचा और गांव के ही एक डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने रामदुलारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

बदलू ने बताया कि वह रात में खेत की रखवाली करने का काम करता है। रविवार रात को वह खेत पर चला गया था। बच्चों के साथ रामदुलारी सोने चली गई थी। सुबह वह तख्त पर मृत मिली। मृतका की मां किशोरी और बहन सुमन ने बताया कि कभी किसी बात को लेकर झगड़ा नहीं हुआ। मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतका के दो पुत्र, एक पुत्री है। उधर, गिरवां थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि संदिग्ध हालात में महिला की मौत हुई है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed