फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   woman died in suspicious circumstances

Banda News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious circumstances
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के भाऊराम मजरा हरदौली निवासी महिला की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों का कहना है कि पड़ोसी से मकान बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते उनपर दबाव बनाने का आरोप है। इसके चलते महिला की मौत हुई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद थाने में तहरीर देंगे।
विज्ञापन

हरदौली निवासी कुंजन साहू ने बताया कि कई वर्षों से अपने मकान में रह रहे हैं। करीब 10 दिनों से घर में निर्माण कार्य कर रहे हैं। पड़ोसी माताबदल यादव का कहना है कि वह उसकी जमीन पर मकान निर्माण कर रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर को भी निर्माण कार्य के चलते विवाद हुआ था। इसके चलते राजापुर पुलिस ने चाचा चंद्रकिशोर साहू, कुंजन साहू व पड़ोसी माताबदल को लेकर थाने आ गई थी।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे बाद जब चाचा व भतीजा घर पहुंचे तो सावित्री (52) अचेत अवस्था में पड़ी थी। आनन-फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पति चंद्रकिशोर साहू ने बताया कि कुछ पहले भी पड़ोसी माताबदल यादव से विवाद हुआ था। जिसके चलते पुलिस ने समझौता कराया था। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेंगे। उधर, राजापुर थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर देंगे तो कार्यवाही की जाएगी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed